फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics: स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर ने पीएम मोदी को दिया ये खास उपहार, खुद किया खुलासा; जानें

Thu, 12 Sep 2024 08:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय दल ने गुरुवार को पीएम से मुलाकात की। बैठक के बाद हरविंदर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पेरिस खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों, पदक विजेताओं के साथ-साथ सहायक स्टाफ से भी बात की जिन्होंने पर्दे के पीछे रहते हुए खिलाड़ियों की मदद की।
विज्ञापन
हरविंदर सिंह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेरिस में इस्तेमाल किया तीर उपहार में दिया है। भारतीय दल ने गुरुवार को पीएम से मुलाकात की। बैठक के बाद हरविंदर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पेरिस खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों, पदक विजेताओं के साथ-साथ सहायक स्टाफ से भी बात की जिन्होंने पर्दे के पीछे रहते हुए खिलाड़ियों की मदद की। 
विज्ञापन
Trending Videos

हरविंदर ने रचा था इतिहास
पेरिस पैरालंपिक में हरविंदर ने इतिहास रचते हुए पैरा तीरंदाजी में पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में पोलैंड के लुकाज किसजेक को सीधे सेट में 6-0 से हराया था। हरविंदर ने कहा, मैंने पीएम मोदी को तीर उपहार में दिया है जिसका इस्तेमाल पेरिस में किया था। पीएम हमें काफी प्रेरित करते हैं और उन्होंने हमारी टीम को बधाई दी। उन्होंने पदक विजेताओं से बात की और इसके साथ ही सहायक स्टाफ से भी चर्चा की। 

पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनल पटेल भी पीएम मोदी से मिलकर खुश हुईं। सोनल ने हाल ही में पेरिस पैरालंपिक के टेबल टेनिस स्पर्धा में हिस्सा लिया था, लेकिन पदक जीतने में नाकाम रही थीं। उन्होंने मोदी के साथ मुलाकात का अनुभव साझा किया। सोनल ने कहा, पीएम मोदी के साथ बात करके काफी अच्छा लगा। मैं इस बार पदक नहीं जीत सकी, लेकिन प्रधानमंत्री से बात करने के बाद मैं काफी प्रेरित हूं। उन्होंने हमसे कहा कि पैरालंपिक में हिस्सा लेना ही अपने आप में बड़ी बात है। हम मेहनत करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगली बार पदक जीतें। 
विज्ञापन

भारत ने किया था अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारतीय पैरालंपिक दल ने पेरिस खेलों में अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। भारत ने इन खेलों में सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीते थे जो उसका इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ा था। टोक्यो में भारत ने कुल 19 पदक अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें