फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics 2024: पीएम मोदी ने पेरिस पैरालंपिक के लिए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, खेल मंत्री भी रहे मौजूद

Mon, 19 Aug 2024 07:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पैरालंपिक खिलाड़ियों से चर्चा करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक के समापन के बाद अब सभी की नजर पैरालंपिक 2024 पर है। 28 अगस्त से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय दल तैयार है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने तीरंदाज शीतल देवी और निशानेबाज अवनी लेखरा से खास बातचीत की। शीतल ने बताया कि उनका लक्ष्य पेरिस में तिरंगा लहराना है। पेरिस पैरालंपिक में भारत ने 84 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इससे पहले टोक्यो में भारत के 54 पैरा एथलीट्स ने हिस्सा लिया था, तब देश ने 19 पदक जीते थे।
विज्ञापन


पीएम ने दी शुभकामनाएं
इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पैरालंपिक खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद एथलीट्स के साथ है, विजयी भव। पीएम ने सबसे कम उम्र की एथलीट शीतल से पूछा, "शीतल, पेरिस में आपका अपना क्या लक्ष्य है? और आपने इसके लिए क्या तैयारी की है?" इस पर शीतल ने जवाब दिया, "सर, तैयारी और ट्रेनिंग बहुत अच्छी चल रही है। मेरा लक्ष्य यही है कि अपने देश का तिरंगा मैं पेरिस में लहराऊं और नेशनल एंथम बजवाऊं।"



अवनी ने किया तिरंगा लहराने का वादा
वहीं, अवनी लेखरा से बात करते हुए पीएम मोदी ने पूछा, "अवनी, पिछले पैरालिंपिक्स में आपने एक गोल्ड समेत 2 मेडल जीतकर पूरे देश को गर्व से भर दिया था। इस बार क्या टारगेट सेट किया है।" अवनी ने कहा, "सर पिछली बार मेरा पहला ही पैरालिंपिक था, मैंने 4 इवेंट्स में हिस्सा लिया था, एक्सपीरियंस ले रही थी। इतने समय में खेल और टेक्नीक को लेकर काफी कुछ सीखा है। कोशिश यही रहेगी कि इस बार जिन भी इवेंट्स में पार्टिसिपेट करूं, उनमें अपना बेस्ट दूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें