फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय दंगल में नहीं चला पाक पहलवानों का दांव

Sat, 20 Oct 2012 12:00 AM IST
अखनूर/दोमाना/जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के मथवार दंगल में पाकिस्तानी पहलवानों के दांव नहीं चल सके। पहली तीन मालियों में से कोई भी माली को पाकिस्तानी पहलवान अपने नाम नहीं कर सके। जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन और स्थानीय दंगल कमेटी के सहयोग से करवाए गए इस तीसरे मिशन दोस्ती इंटरनेशनल इंडियन स्टाइल दंगल में पाक के अलावा यूक्रेन, इंग्लैंड और देश के अन्य राज्यों से धुरंधरों ने दम दिखाया।
विज्ञापन


पहली माली के लिए इंग्लैंड के लियोन ने हरियाणा के मुनीश पहलवान को पटकनी देकर 31 हजार रुपये की पहली माली और पारंपरिक चांदी का गुर्ज अपने नाम किया। दूसरी माली के लिए दिल्ली के भालू पहलवान ने पाकिस्तान के अंजम को पछाड़कर जीत दर्ज की। तीसरी माली में जेएंडके पुलिस के बीनिया पहलवान ने परचम फहराते हुए पाकिस्तान के बिलाल हुसैन को मात दी।

इस अंतरराष्ट्रीय दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दंगल प्रेमी पहुंचे हुए थे। हालांकि पाकिस्तान के पहलवानों ने भी खूब जोर लगाया, लेकिन देश विदेश के धुरंधरों के आगे उनकी एक न चल सकी। दंगल में करीब 36 कुश्तियां करवाई गईं। पहलवानों की हौसला आफजाई करने विभिन्न जिलों के दंगल प्रेमी पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें