फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से बाहर होते ही पाक क्रिकेटर ने रचा ली शादी

Thu, 12 Feb 2015 02:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेटरों को कम उम्र की लड़कियां भाती है। इतना ही नहीं एक से ज्यादा शादी करने में भी पाक क्रिकेटर पीछे नहीं है।
विज्ञापन


पिछले साल पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने 17 साल की एक युवती से शादी रचाई थी। जबकि शोहेब की उम्र 40 वर्ष थी।

शोएब के अलावा वसीम अकरम भी अपने से कम उम्र की विदेशी महिला से शादी कर चुके है।

अभी हाल ही में पाक टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान ने भी बीबीसी की पूर्व पत्रकार रेहाना खान से शादी रचाई थी। शादी के वक्त इमरान की उम्र 62 वर्ष थी जबकि रेहाना की उम्र 35 के करीब।

कम उम्र की लड़कियों से शादी में अब पाक टीम के गेंदबाज जुनैद का नाम भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन

सऊदी अरब में मनाएंगे हनीमून

पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज जुनैद खान का वर्ल्ड कप 2015 में टॉप 15 में चयन हुआ था। लेकिन टूर्नामेंट शुरु होने से ठीक पहले वह फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए और बाहर हो गए।

उनके स्‍थान पर राहत अली को टीम में जगह मिली थी। वर्ल्ड कप से बाहर होते ही पाकिस्तान की राजधानी कराची ( निवास स्‍थान ) पहुंचकर उन्होंने शादी रचा ली।

पीटीआई के हवाले से खबर पता चली है कि जुनैद ने 10 फरवरी को 18 साल की पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश युवती खानसा खान से शादी की।

उनकी शादी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कई सदस्यों के अलावा, पाक टीम के पूर्व क्रिकेटर भी पहुंचे थे। शादी का समारोह पूरे रीति-रिवाज से सम्पन्‍न हुआ।

खानसा खान के पिता कारोबारी का काम करते है। जुनैद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह हनीमून के लिए जल्द ही सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें