फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में रवींद्र बने उत्तराखंड के गोल्डन ब्वॉय

Thu, 12 Feb 2015 02:13 PM IST
अंशुल डांगी/अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
35वें राष्ट्रीय खेलों में रवींद्र रौतेला उत्तराखंड के गोल्डन ब्वॉय बने हैं। खेल कुंभ के 12वें दिन उत्तराखंड पुलिस के सिपाही रवींद्र रौतेला ने 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर उत्तराखंड के स्वर्ण का सूखा खत्म किया है।
विज्ञापन


यूनीवर्सिटी स्टेडियम में बुधवार शाम एथलेटिक्स के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ का फाइनल हुआ। पहले लैप में आराम से शुरुआत करने के बाद रवींद्र ने दूसरे लैप में रफ्तार बढ़ानी शुरू की और तीसरे लैप से पहले सबसे आगे हो गए।

चौथे और अंतिम लैप में अंतिम 200 मीटर की दूरी में तमिलनाडु और हरियाणा के एथलीट ने रवींद्र को टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन रवींद्र ने अंतिम 50 मीटर की दूरी में सभी को पीछे कर स्वर्ण पदक जीत लिया। रवींद्र ने दौड़ पूरी करने में 3 मिनट 51.06 सेकंड का समय लिया।
विज्ञापन


रवींद्र इससे पहले विश्व पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2013 में भी 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। साल ही साल 2014 में ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स मीट के भी चैंपियन बने थे।

वॉटर स्पोर्ट्स में मिला पांचवां पदक

वॉटर स्पोर्ट्स के दम पर उत्तराखंड का नाम 35वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में दिखायी देने लगा है। बुधवार को उत्तराखंड की क्याकिंग टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही। उत्तराखंड के कुल 5 पदक हो गए हैं।

35वें राष्ट्रीय खेलों के तहत बुधवार को वेमंबंद लेक में क्याकिंग प्रतियोगिता हुई। क्याकिंग के के-4 पैडल वर्ग की 500 मीटर रेस में उत्तराखंड की चौकड़ह तीसरा स्थान लेकर कांस्य पदक जीता। टीम में सन्नी कुमार, अतुल कुमार, अरुण कुमार और सिन्नू कुमार शामिल थे।

वॉटर स्पोर्ट्स के रोइंग, क्याकिंग और कैनोइंग में उत्तराखंड को 2 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल हो चुके हैं। टीम मैनेजर अनुज सिंह ने बताया कि अगले दो दिन में उत्तराखंड को वाटर स्पोर्ट्स से और पदक की उम्मीद है।

बॉक्सिंग में एक पदक और पक्का
35वें राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड का एक पदक और पक्का हो गया। पिथौरागढ़ की कृष्णा थापा ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

थ्रिसूर के त्रिपियार स्टेडियम में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बुधवार को महिला वर्ग के 51 किलो भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की कृष्णा थापा ने उत्तर प्रदेश की नीलम मेहता को अंकों के आधार पर 26-13 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

कृष्णा पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग कोच किशन सिंह महर से प्रशिक्षण ले रही हैं और बीते साल से उत्तराखंड से खेल रही हैं। राजकीय पीजी कालेज पिथौरागढ़ में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही कृष्णा इससे पहले मध्य प्रदेश एकेडमी में प्रैक्टिस करती थी।
विज्ञापन

बीस किमी वॉक में उत्तराखंड को कांस्य

34वें राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को 20 किलोमीटर वॉक रेस में उत्तराखंड के गुरमीत सिंह कांस्य जीतने में सफल रहे। गुरमीत ने घंटा 27 मिनट और 44 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि स्वर्ण पदक पर सर्विसेज के चंदन सिंह ने कब्जा किया।

चंदन सिंह भी मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। कोवलम बीच क्षेत्र में सुबह पौने 7 बजे रेस की शुरुआत हुई। वर्ल्ड  चैंपियनशिप की तैयारियों के कारण राष्ट्रीय चैंपियन मनीष रावत मैदान में नहीं उतरे।

पदक से चूकीं रमनप्रीत कौर गोला फेंक के महिला वर्ग में उत्तराखंड की रमनप्रीत कौर पदक से चूक गईं। यूनीवर्सिटी स्टेडियम में हुए फाइनल में 3 सेंटीमीटर के अंतर से रमनप्रीत कौर को कांस्य से हाथ धोना पड़ा।

ताइक्वांडो में उत्तराखंड को दो कांस्य
राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बुधवार को उत्तराखंड को 2 कांस्य पदक हासिल हुए। राजधानी के इंडोर स्टेडियम एग्रीकल्चर कालेज वेल्लेयनी में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के वेंटम वेट 63 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा के कैलाश रावत कांस्य जीतने में सफल रहे। फिन वेट 54 किलो भार वर्ग में काशीपुर के आमिर ने कांस्य पदक जीता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें