फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess Olympiad: 'आप इतिहास बनाने की दहलीज पर', शतरंज ओलंपियाड में भाग ले रही भारतीय टीम से बोले राहुल गांधी

Sun, 22 Sep 2024 03:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टीम भी तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है और स्वर्ण पदक की मजबूत दावेदार है। राहुल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'ओपन और महिला दोनों वर्गों में शतरंज ओलंपियाड के निर्णायक दौर में कदम रखने पर भारतीय टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
गुकेश और प्रज्ञानंद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को शतरंज ओलंपियाड के निर्णायक दौर से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब स्वर्ण जीतने और दुनिया को दिखाने का समय आ गया है कि भारत किस चीज से बना है। ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने बुडापेस्ट में 45वें शतरंज ओलंपियाड में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराकर भारतीय पुरुष टीम के लिए स्वर्ण पदक लगभग पक्का कर दिया है।
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम भी तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है और स्वर्ण पदक की मजबूत दावेदार है। राहुल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'ओपन और महिला दोनों वर्गों में शतरंज ओलंपियाड के निर्णायक दौर में कदम रखने पर भारतीय टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएं।'


उन्होंने कहा, 'आप आज इतिहास रचने के कगार पर हैं। आपके अथक समर्पण और असाधारण कौशल ने आपको इस मुकाम तक पहुंचाया है। अब समय आ गया है कि स्वर्ण हासिल कर दुनिया को दिखाया जाए कि भारत किस चीज से बना है।' राहुल गांधी को शतरंज खेलना पसंद है और कुछ महीने पहले कांग्रेस द्वारा जारी एक वीडियो में उन्हें इस खेल और राजनीति के साथ इसकी समानता के बारे में बात करते हुए देखा गया था। इस वीडियो में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि भारतीय राजनीतिक नेताओं में सबसे अच्छा शतरंज खिलाड़ी कौन है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें