फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTT Contender 2022: शरत कमल सेमीफाइनल में हारे, पुरुषों के एकल में भारतीय चुनौती समाप्त

Thu, 24 Mar 2022 11:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के अनुभवी अचंत शरत कमल को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर काबिज शरत को बुधवार को चीन के युआन लिसेन के हाथों शिकस्त मिली।
विज्ञापन
शरत कमल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुभवी अचंत शरत कमल को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर काबिज शरत को बुधवार को चीन के युआन लिसेन के हाथों शिकस्त मिली। शरत की हार के साथ ही पुरुष एकल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। सेमीफाइनल में शरत को 264वीं रैंक वाले युआन लिसेन से कड़ी टक्कर मिली और दोनों के बीच सात गेम का मुकाबला हुआ, लेकिन अंत में चीनी खिलाड़ी ने 11-5, 8-11, 11-6, 7-11, 5-11, 12-10, 11-9 बाजी मार ली।

विज्ञापन


शरत ने इससे पहले बुधवार को क्वार्टरफाइनल में क्रोएशिया के टोमिस्लाव पुकार को 11-8, 11-7, 11-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

मिश्रित युगल स्पर्धा में साथियान और मनिका बत्रा की भारतीय जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है। दोनों ने मिलकर हांगकांग के वोंग चुन तिंग और दू होइ केन की जोड़ी को 3-2 से हराया था। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त ताइपै के चेंग आई चिंग और लिन युन जू से होगा।
विज्ञापन


महिला एकल में मनिका मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में ही चीन की फान सिकि से 7-11, 5-11, 6-11 से हारकर बाहर हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें