फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTT Contender 2022: साथियान-मनिका की जोड़ी फाइनल में पहुंची, विश्व रैंकिंग में लगाई लंबी छलांक, रचा इतिहास

Wed, 23 Mar 2022 01:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी डब्ल्यूटीटी कंटेंडर के मिश्रित युगल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है। तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी ने दोहा में चल रहे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त हांगकांग की वोंग चुन टिंग और डू होइ केम की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन
साथियान गणानाशेखरन और मनिका बत्रा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी डब्ल्यूटीटी कंटेंडर के मिश्रित युगल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है। तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी ने दोहा में चल रहे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त हांगकांग की वोंग चुन टिंग और डू होइ केम की जोड़ी को हराया। मनिका और साथियान ने मिलकर 13-11, 9-11, 11-9, 8-11, 11-8 से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


भारत की इस जोड़ी ने फाइनल में पहुंचने के साथ ही आईटीटीएफ रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाई है। मनिका और साथियान की जोड़ी अब मिश्रित युगल रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गई है। यह दोनों की करियर की श्रेष्ठ रैंकिंग है। इसके अलावा इनसे पहले आज तक किसी भी भारतीय ने इतनी ऊंची रैंकिंग हासिल नहीं की थी।

विज्ञापन


महिलाओं की एकल रैंकिंग में हालांकि मनिका को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 48वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं पुरुषों की एकल रैंकिंग में भी भारत के शीर्ष खिलाड़ी जी साथियान और शरथ कमल को नुकसान हुआ है। दोनों अब क्रमशः 37वें और 41वें नंबर पर खिसक गए हैं। 
विज्ञापन


पुरुषों की युगल रैंकिंग में हालांकि भारतीय जोड़ी को बड़ा फायदा हुआ है। जी साथियान और शरथ कमल की जोड़ी ने 10 स्थान का छलांग लगाया है और अब 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि महिलाओं की युगल रैंकिंग में मनिका और अर्चना कामथ की जोड़ी छठे नंबर पर काबिज है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें