इससे पहले संजू ने जर्मनी की लूसिया शरेल को 5-2 से मात दी और 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए क्रोएशिया की इवा गेरिच को क्वार्टरफाइनल में 4-3 से हराया था। सनेह (72 किग्रा) ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि भटेरी ने आसान ड्रॉ का फायदा उठाते हुए अंतिम चार में जगह बनाई थी। संजू ने जर्मनी की लूसिया शरेल को 5-2 से मात दी और 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए क्रोएशिया की इवा गेरिच को क्वार्टरफाइनल में 4-3 से हराया था। सनेह ने बेलारूस की सेनिया पातापोविच को पहले दौर में 6-2 से हराया था। वहीं मंगोलिया की टी डोर्जसुरेन को 7-0 से शिकस्त दी। वहीं, अन्य मैचों में पिंकी (53 किग्रा) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन तुर्की की एमिन केकमेक से 7-12 से हार गईं। मानसी को 57 किलोवर्ग में तुर्की की ही अलविरा कामालोग्लू ने 9-1 से हराया। मानसी ने पहले दौर में अमेरिका की क्लेयर मारी को 16-4 से मात दी थी।