फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान नरसिंह यादव विश्व कप के लिए तैयार, कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 04 Dec 2020 11:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरसिंह यादव - फोटो : File Photo
विज्ञापन

पहलवान नरसिंह यादव की शुक्रवार को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उनकी सर्बिया में आगामी विश्व कप में भागीदारी की पुष्टि हो गई। चार साल के प्रतिबंध के बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रहे नरसिंह ने भारतीय टीम में 74 किग्रा में जितेंदर किन्हा की जगह ली थी, लेकिन कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद उनके भाग लेने पर संदेह बन गया था।

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पुष्टि की कि वह 14 दिसंबर को पुरूष फ्रीस्टाइल टीम के साथ बेलग्रेड जाएंगे। नरसिंह ने हिसार से पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'मुझे सिर्फ हल्की सी सर्दी थी, कोई बुखार या वायरस के अन्य लक्षण नहीं थे इसलिये मैं जानता था कि यह (जांच) निगेटिव आएगी। मैं इस टूर्नामेंट के लिए अच्छी तरह ट्रेनिंग कर रहा था। हम सर्बिया में अच्छा करेंगे।'

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित कई शीर्ष पहलवान इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे लेकिन नरसिंह के लिये 12 से 18 दिसंबर तक होने वाला विश्व कप काफी अहमियत रखता है। उन्होंने कहा, 'भले ही यह विश्व चैम्पियनशिप हो या विश्व कप, यह फिर भी एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। मैं काफी लंबे समय बाद भाग लूंगा, यह आगे के टूर्नामेंट के लिए अच्छा रहेगा।'
विज्ञापन


नरसिंह ने कहा, 'टूर्नामेंट में खेलना काफी अहम है क्योंकि यह काफी लंबे समय बाद हो रहा है। जब तक हम प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे, हम अपने स्तर को नहीं जान पायेंगे। कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट आयोजित नहीं हो रहे इसलिए यहां भाग लेना मेरे लिए काफी अहम है।'

भारत ने 74 किग्रा वर्ग में अभी तक तोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल नहीं किया है क्योंकि जितेंदर 2019 विश्व चैम्पियनशिप में ऐसा करने में असफल रहे थे। नरसिंह के इस वर्ग में वापसी करने से उनके, जितेंदर और दो बार के ओलंपिक पदकधारी सुशील कुमार के बीच अगले कोटा टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने की होड़ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें