भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शुक्रवार को राधाकृष्ण नायर को अपना पूर्णकालिक मुख्य कोच नियुक्त किया। बता दें कि यह पद जुलाई में बहादुर सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था।
62 वर्षीय नायर तब से भारतीय एथलेटिक्स के कार्यकारी मुख्य कोच थे। एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने भरोसा जताया कि नायर भारतीय खिलाड़ियों को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।
उन्होंने एएफआई की विज्ञप्ति में कहा, 'हम खुश हैं कि हम हमारी योजना को जारी रख पाएंगे क्योंकि राधाकृष्णन पिछले सात वर्षों से उप मुख्य कोच रहे हैं।'