फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचे दीपक पूनिया, विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत का एक और मेडल पक्का

Sat, 21 Sep 2019 06:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपक पूनिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

मौजूदा जूनियर विश्व चैम्पियन दीपक पूनिया शनिवार को यहां टोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल करने के अलावा विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 86 किग्रा फाइनल में पहुंच गए। वह इस तरह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले चौथे भारतीय पहलवान बन गए। अपनी पहली ही सीनियर विश्व चैम्पियनशिप में खेल रहे दीपक सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफान रेचमुथ पर 8-2 की जीत से फाइनल में पहुंच गए।

विज्ञापन


एस्तोनिया में पिछले महीने ही जूनियर विश्व चैम्पियन बने दीपक ने 2016 में विश्व कैडेट खिताब जीता था। 20 साल के इस पहलवान ने सुनिश्चित किया कि भारत विश्व चैम्पियनशिप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लौटेगा क्योंकि देश ने अभी तक चार पदक पक्के कर लिए हैं। भारत ने 2013 में तीन पदक हासिल किए थे। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और रवि दहिया ने पहले ही कांस्य पदक से 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

अब रविवार को 86 किग्रा वर्ग का खिताबी मुकाबला ईरान के ओलंपिक चैंपियन हसन यजदानी से होगा। यदि वह गोल्ड मेडल जीतते हैं तो वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले भारत के दूसरे पहलवान बन जाएंगे। उनसे पहले दिग्गज सुशील कुमार ने साल 2010 में मॉस्को में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन


दीपक ने कोलंबिया के कार्लोस आर्टुरो मेंडेज के खिलाफ तनावपूर्ण क्वार्टर फाइनल में 7-6 से जीत हासिल कर ओलंपिक कोटा पक्का किया। सिर्फ एक मिनट बचा था और वह 3-6 से पिछड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने तनावपूर्ण मैच के अंतिम क्षणों में 7-6 से बढ़त बना ली।

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग करने वाले दीपक शुरूआती दौर में एडिलेट दावलुम्बाएव के खिलाफ थोड़े नर्वस दिख रहे थे, लेकिन उन्होंने चतुराई से खेलते हुए घरेलू दावेदार को 8-6 से मात दी। उन्हें ताजिकिस्तान के बखोदुर कोदिरोव से जरा भी चुनौती नहीं मिली और वह 6-0 से जीतकर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए।

राहुल अवारे इसे और बेहतर कर सकते हैं, अगर वह गैर ओलंपिक वर्ग 61 किग्रा की कांस्य पदक मुकाबले में जीत हासिल कर लें। क्वार्टरफाइनल में राहुल अवारे ने कजाखस्तान के रासुल कालिएव पर 10-7 से जीत दर्ज की। हालांकि वह सेमीफाइनल में जार्जिया के यूरोपीय चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी बेका लोमटाद्जे से 6-10 से हार गए।

जितेंदर ने मोलदोवा के घेरोगी पासकालोव पर 7-2 की आसान जीत से शुरूआत की। प्री क्वार्टर में तुर्की के मुहमत नूरी कोटानोग्लू पर भी वह 7-2 से जीत हासिल करने में सफल रहे। हालांकि क्वार्टरफाइनल में उन्हें स्लोवाकिया के ताईमुराज सालकाजानोव के मजबूत डिफेंस के आगे नहीं टिक सके और 0-4 से हारकर बाहर हो गए। रविवार को कांस्य पदक के लिए उनका मैच होगा।

हालांकि जितेंदर (79 किग्रा) अपनी क्वार्टरफाइनल बाउट में हार गए जबकि मौसम खत्री 97 किग्रा के पहले दौर में मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन कायले फ्रेडरिक श्नाइडर से 0-10 से हार गए। दोनों का सफर खत्म हो गया, क्योंकि दोनों के प्रतिद्वंद्वी फाइनल में पहुंचने में असफल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें