भारत की सायना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। बुधवार को उन्होंने स्विट्जरलैंड की सबरीना जैकेट को 21-11, 21-12 से हराते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली सायना को स्विस खिलाड़ी को हराने में कोई ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। 12 वीं वरीयता प्राप्त सायना ने मैच में हर पल शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में कभी भी विपक्षी खिलाड़ी को हावी होने का मौका नहीं दिया।
World Badminton Championship: Saina Nehwal defeats Sabrina Jaquet of Switzerland 21-11, 21-12, advances to pre-quarter final.
— ANI (@ANI) August 23, 2017
भारत के एक अन्य शटलर साई प्रणीत ने इंडोनेशिया के एथोंनी गिंटिंग को 14-21, 21-18, 21-19 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
World Badminton Championship: Sai Praneeth beats Anthony Ginting of Indonesia 14-21, 21-18, 21-19, enters pre-quarter final.
— ANI (@ANI) August 23, 2017
सिंगापुर ओपन चैंपियन प्रणीत ने पुरुष एकल के पहले दौर में हांगकांग के गैर वरीय वेई नान को सीधे गेमों में मंगलवार को 21-18, 21-17 से पराजित किया था।
रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट और विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने भी मंगलवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की थी। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधू ने महिला एकल के दूसरे दौर में कोरिया की किम ह्यो मिन को 21-16, 21-14 से पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।