भारत की शैली सिंह ने शुक्रवार को अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की लंबी कूद फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। शैली ने 6.40 मीटर के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। क्वालिफिकेशन मार्क 6.35 मीटर का था। शैली ने पहले प्रयास में 6.34 मीटर, दूसरे प्रयास में 5.98 मीटर जबकि तीसरे प्रयास में 6.40 मीटर की जंप लगाई। यह उनका बेस्ट था। ग्रुप बी में शैली का फाइनल मुकाबला 22 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम छह बजकर 55 मिनट पर होगा।
इससे पहले एथलीट नंदिनी अगासरा ने 100 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने इसके लिए 14.18 सेकंड का समय निकाला। नंदिनी आज यानी शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 35 मिनट पर सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। वहीं, गुरुवार को रोहन कांबले ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
दूसरी तरफ, पुरुषों की 100 मीटर बाधा दौड़ में तेजस शिरसे, महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में पूजा और पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में शनमुगा श्रीनिवास नालुबोथु सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। इन दो खिलाड़ियों का नाम जय कुमार और कुंवर अजय राज सिंह हैं। जय ने 72.29 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष 10 में रहे जबकि अजय 74.75 मीटर थ्रो के साथ 11वें स्थान पर रहे। पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में सुनील जोलिया ने अपनी हीट में शुरू में प्रतिद्वंद्वियों की बराबरी की लेकिन आखिर में वह नौ मिनट 49.23 सेकंड के साथ 11वें स्थान पर रहे।