फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाडा विशेषज्ञ अगले सप्ताह करेगा रूस का दौरा, पुराने सैम्पल्स की होगी जांच

Tue, 04 Dec 2018 07:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
DOPE TEST
विज्ञापन

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के विशेषज्ञों का एक दल रूसी डोपिंग रोधी एजेंसी(आरयूएसएडीए) के ऑडिट के लिए अगले सप्ताह मास्को के दौरे पर आएगा। रूस में खेल से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह पहली बार वाडा को मास्को ड्रग परीक्षण प्रयोगशाला में जाने की अनुमति दी गई थी। इस दौरे पर वाडा 2011 से 2015 तक के आंकड़ों और नमूनों को देखेगा, जिस दौरान रूस पर संस्थागत डोपिंग के आरोप लगे थे।

आरयूएसडीए की उपाध्यक्ष मार्गारीता पखनोत्सकाया ने कहा, 'हमारा मकसद इस ऑडिट में सफल होना है और हम इसके लिए तैयार है। वाडा का दल यहां 10 दिसंबर को आएगा। आरयूएसडीए का ऑडिट 11 और 12 दिसंबर को होगा।'वाडा ने डोपिंग में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी करने के आरोप में 2015 में आरयूएसडीए को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें