फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीके नायडू ट्रॉफीः ड्रॉ पर छूटा मुकाबला, यूपी को मिले तीन अंक

Tue, 04 Dec 2018 12:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सीके नायडू ट्राफी : कमला क्लब में यूपी और मुंबई के बीच खेला गया मैच
- दूसरी पारी में यूपी के तीन विकेट ही गिरा सकी मुंबई की टीम
विज्ञापन
सीके नायडू ट्राफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कमला क्लब में यूपी और मुंबई के बीच खेली जा रही सीके नायडू ट्राफी (अंडर-23) का मैच ड्रा रहा। हालांकि पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली यूपी टीम के खाते में तीन अंक जुड़ गए हैं। यूपी टीम चार मैचों में 13 अंक कमा चुकी है। मुंबई के चार मैचों में 19 अंक हैं। मुंबई को चौथे मैच में एक भी अंक नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार से शुरू हुए मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। यूपी की टीम 621 रन बनाकर आउट हो गई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 435 रन बनाकर आल आउट हो गई। मैच के आखिरी और चौथे दिन उतरे यूपी के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी व अलमास शौकत ने 150 रनों की पार्टनरशिप की।

इसके बाद अभिषेक 77 रन पर आउट हो गए। 34.4 ओवर में तनुष की गेंद पर अलमास भी 73 रनों पर भूपेन लालवानी को कैच थमा बैठे। तीसरा विकेट के रूप में शानू सैनी भी 10 रन बनाकर चलते बने। इस बीच चार दिन का खेल खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें