फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्पीड शतरंज: दूसरे चरण में हरिका का सामना उशेनिना से, वैशाली भी दिखाएंगी दम

Tue, 30 Jun 2020 11:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chess
विज्ञापन

भारत की शतरंज खिलाड़ी डी हरिका और आर वैशाली बुधवार से शुरू हो रहे फिडे चेस.कॉम महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे चरण में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हरिका पहले दौर में युक्रेन की अन्ना उशेनिना से भिड़ेंगी जिन्होंने रविवार को पहले चरण का खिताब जीता था।

विज्ञापन


पहले चरण के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चेन्नई की महिला ग्रैंडमास्टर वैशाली भी पहले दौर में युक्रेन की ही अन्ना मुजिचुक से भिड़ेंगी। उन्नीस साल की वैशाली को पहले चरण के सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन उशेनिना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वैशाली ने पहले चरण में चौथे स्थान पर रहकर पांच ग्रां प्री अंक हासिल किए थे।

शीर्ष भारतीय खिलाड़ी कोनेरू हंपी पहले चरण में पहले दौर में ही बाहर हो गई थी।

ग्रां प्री में चार चरण है जिसमें कुल 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को चार में से तीन चरण में हिस्सा लेना होगा। प्रत्येक ग्रां प्री में 16 खिलाड़ियों की नाकआउट प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें