फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीस इस सप्ताह पीजीए टूर में खेलेंगे अर्जुन अटवाल

Tue, 30 Jun 2020 10:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्जुन अटवाल
विज्ञापन

अर्जुन अटवाल गुरुवार से शुरू होने वाले रॉकेट मोर्टगेज क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में खेलने के साथ कोरोना महामारी के बीच इस तरह की किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय गोल्फर बनेंगे। पीजीए टूर जीतने वाले एकमात्र भारतीय अटवाल डेट्रोएट गोल्फ क्लब में होने वाली इस 75 लाख डालर इनामी प्रतियोगिता में प्रायोजक के आमंत्रण पर खेलेंगे। 

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर सहीथ थीगाला भी हिस्सा लेंगे। थीगाला जून के पहले सप्ताह में पेशेवर बने थे और यह पीजीए टूर में दूसरा टूर्नामेंट होगा। थीगाला ने ट्रैवलर्स टूर्नामेंट के जरिये पीजीए टूर में पदार्पण किया था लेकिन वह कट से चूक गए थे। अब उन्हें एक और मौका मिला है।

लॉकडाउन के दौरान अपनी फिटनेस पर काम करने वाले अटवाल ने इस सत्र में जो आठ टूर्नामेंट खेले हैं उनमें से छह में वह कट से चूक गए थे। वह बरमुडा चैंपियनशिप में संयुक्त 41वें और प्यूर्टोरिको ओपन में संयुक्त 50वें स्थान पर रहे थे। कोविड-19 के कारण सत्र 15 मार्च से रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें