फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मुक्केबाज मैरी कॉम के पंच से बचने के लिए कहा, 'मैं महिलाओं से नहीं लड़ता'

Fri, 28 Jun 2019 10:05 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किरण रिजिजू-मैरी कॉम - फोटो : social Media
विज्ञापन

छह बार की बॉक्सिंग विश्व चैंपियन मैरी कॉम के साथ मुक्केबाजी मुकाबला करने से बचने के लिए खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें बॉक्सिंग मैच से बचने के लिए मैरी कॉम के सामने महिलाओं के साथ नहीं लड़ने के बहाने बनाने पड़े।

विज्ञापन


रिजिजू ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें मैरी कॉम से मुकाबला करने से बचते हुए देखा जा सकता है। जिसमें मैरी कॉम कह रही हैं चलो, चलो लड़ो! रिजिजू ने लिखा की मैं इतना डर गया था कि मुझे एक बहाना बनाना पड़ा कि मैं महिलाओं के साथ नहीं लड़ता।
 



रिजिजू ने हाल ही में दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम खेल प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। बॉक्सिंग, साइकिलिंग और जिमनास्टिक के खिलाड़ियों और कोचों के साथ बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और प्रधानमंत्री के खेलो भारत कार्यक्रम के माध्यम से देश के हर कोने में खेल को पहुंचाने में सक्षम बनाने के लिए सभी से सहयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन


मैरी 51 किग्रा और अपने पसंदीदा 48 किग्रा के बीच बेहतर प्रदर्शन करती रही हैं। उनके पास 48 किग्रा में विश्व खिताब है, उन्होंने 2012 ओलंपिक में कांस्य और 2019 इंडिया ओपन स्वर्ण, दोनों 51 किग्रा की श्रेणी में जीते हैं। वह इस 2020 के ओलम्पिंक में क्वालिफाई के लिए मेहनत कर रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें