भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा आईओसी के सदस्य चुने गए। आईओसी के सत्र के दौरान बत्रा को 62 में से 58 वोट पड़े। बत्रा ने अब राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति और एक अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष होने के साथ आईओसी सदस्य बनने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं। बत्रा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के भी अध्यक्ष हैं। आईओसी में अब भारत के सक्रिया सदस्यों की संख्या दो हो गई है। रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी को 2016 में आईओसी का सदस्य चुना गया था।