फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weightlifting League: पहली बार होगी सिर्फ बेटियों की वेटलिफ्टिंग लीग, मीराबाई चानू समेत 430 महिला लिफ्टर उतरेंगी

Wed, 25 May 2022 11:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेटलिफ्टिंग के इतिहास में पहली बार बेटियों की इनामी लीग कराई जा रही है। हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बागवां में 14 से 22 जून को होने वाली इस लीग में सिर्फ महिला वेटलिफ्टिर ही खेलेंगी।
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेटलिफ्टिंग के इतिहास में पहली बार बेटियों की इनामी लीग कराई जा रही है। हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बागवां में 14 से 22 जून को होने वाली इस लीग में सिर्फ महिला वेटलिफ्टिर ही खेलेंगी, जिसमें टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू, जूनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली हर्षदा गरुड़ के अलावा 430 लिफ्टर शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


लीग में प्रदर्शन से तैयार होगी राष्ट्रीय रैंकिंग
खेलों इंडिया के तहत महिलाओं को खेलों में बढ़ावा देने के लिए इस लीग का आयोजन किया जा रहा है। भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव का कहना है कि लीग में पदक विजेताओं के अलावा पहले आठ स्थान पर रहने वाली महिलाओं को इनाम वितरित किए जाएंगे, लेकिन नकद राशि तभी दी जाएगी जब उनकी डोप रिपोर्ट निगेटिव आ जाएगी। 

यह लीग इस लिए भी महत्पूर्ण हैं क्यों कि इसमें दिखाए गए प्रदर्शन के आधार पर महिला लिफ्टरों की न सिर्फ राष्ट्रीय रैंकिंग तैयार होगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए राष्ट्रीय शिविर में भी जगह इसमें दिखाए गए प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा। सीनियर के विजेता को 20, रजत जीतने वाले 15 और कांस्य विजेता को 12 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। जूनियर के विजेता को 15 और यूथ के विजेता  को 12 हजार रुपये की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें