फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर को शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा महंगा, लगा दो साल का बैन

Mon, 18 Sep 2017 04:00 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
रूनी - फोटो : the telegraph
विज्ञापन
इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर वेन रूनी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में दो साल का ड्राइविंग बैन लगाया गया है। इसके अलावा रूनी को 100 घंटे का श्रम भी करना होगा। इस श्रम के बदले रूनी को किसी प्रकार का मेहनताना नहीं दिया जाएगा।  
विज्ञापन


इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के पूर्व सदस्य वेन रूनी को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने गत माह गिरफ्तार किया था। शेशायर पुलिस ने रूनी की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। रूनी पर शराब पीकर नियत गति से तेज गाड़ी चलाने का आरोप था। रूनी को जमानत पर रिहा किया गया था। उन्हें 18 सितंबर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने को कहा गया था। मजिस्ट्रेट के सामने रूनी ने शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात स्वीकार की है। जिसके बाद सजा का एलान किया गया। गत जुलाई में रूनी ने अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय कैरियर के बाद इंग्लैंड की टीम से संन्यास ले लिया था। #WayneRooney has been given a two-year driving ban & made to do 100 hours of unpaid work after admitting to drink-driving: UK media pic.twitter.com/J3IMNdyEwH — ANI (@ANI) September 18, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें