फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथन आनंद ने जीती ताल मेमोरियल रैपिड चैंपियनशिप

Mon, 05 Mar 2018 03:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
विज्ञापन

विश्वनाथन आनंद ने अपने शानदार फार्म जारी रखते हुए रविवार को 11वीं ताल मेमोरियल रैपिड शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया है। आनंद छह अंक हासिल करने के बाद पहले स्थान पर रहे। उन्होंने चार जीत हासिल की और चार बाजियां ड्रॉ खेलीं। उन्हें एकमात्र बाजी में हार तीसरे दौर में अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव से मिली, लेकिन इसके बाद इस शीर्ष भारतीय खिलाड़ी शानदार फॉर्म दिखाई।

विज्ञापन


मैक्सिको में खेली जा रही इस विश्व स्तर की चैंपियनशिप की रैपिड स्पर्धा में आनंद ने इयान नेपोमनियाच्ची, एलेक्सजेंडर ग्रिसचुक और रूस के डानिल दुबोव और अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराया। वहीं ग्रिसचुक पर पिछली बाजी में जीत उनके लिये अहम साबित हुई जिससे आनंद का खिताब सुनिश्चित हो गया। 

दस खिलाड़ियों के इस राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में मामेदयारोव, रूस के सरगेई कारजाकिन और नाकामुरा पांच अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि गेलफैंड और ग्रिसचुक 4.5 अंक से संयुक्त 5वें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें