फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज टूर्नामेंटः आनंद ने फ्रिडमैन को दी मात, अभिजीत को छठे दौर में मिली हार

Sat, 27 Oct 2018 04:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
viswanathan anand
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने शुक्रवार को आइल आफ मैन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में जर्मनी के डेनियल फ्रिडमैन को हराया, जबकि हमवतन अभिजीत गुप्ता को अमेरिका के हिकारू नाकामुरा से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे ग्रैंडमास्टर अभिजीत अमेरिकी खिलाड़ी के सामने चुनौती नहीं पेश कर सके और हार गये। वहीं बी अधिबान ने आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन से ड्रा खेला। 

दुनिया के सबसे कठिन ओपन टूर्नामेंट के समाप्त होने में अब बस तीन दौर बचे हैं और छह खिलाड़ी समान पांच अंक लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव, पोलैंड के रोडोस्लॉ वोजटास्जेक, चीन के वांग हाओ, अजरबेजान के अर्कादिज नाईदिश्च तथा अमेरिका के जेफ्रे जियोंग और नाकामुरा संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन


आनंद 4.5 अंक के साथ हमवतन अभिजीत और एस पी सेतुरमन के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर चल हैं। अन्य भारतीयों में विदित गुजराती को रूस के मिखैल एंटीपोव जबकि निहाल सरीन को इंग्लैंड के गावेन जोंस से शिकस्त झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


वहीं, सेतुरमन ने अमेरिका के ग्रेगरी कैदानोव को पराजित किया लेकिन अब अगले दौर में उनका सामना आनंद से होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें