भारत के ग्रीको रोमन पहलवानों का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में संघर्ष शुक्रवार को भी जारी रहा और केवल मनीष ही क्वालिफिकेशन दौर से आगे बढ़ पाए।
विज्ञापन
मनीष (67 किग्रा) ग्रीको रोमन में एकमात्र पहलवान हैं जिन्होंने अब तक मुकाबला जीता है। उन्होंने लातविया के अलेक्सांद्र को 3-1 से हराया लेकिन इसके बाद अगले दौर में वह जापान के सुचिका शिमोयामादा से 0-9 से हार गए।
अन्य पहलवानों में ज्ञानेंद्र (60 किग्रा) और मनजीत (87 किग्रा) क्वालिफिकेशन दौर में ही हार गए। पहले दिन भी भारत के चारों ग्रीको रोमन पहलवान शुरुआती दौर में हार गए थे।
वर्तमान चैंपियनशिप में भारत ने अब तक दो पदक जीते हैं। बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा में रजत जबकि पूजा ढांडा ने महिलाओं के 57 किग्रा में कांस्य पदक जीता है।