रियो ओलंपिक में भारत के खाते में अभी तक एक भी पदक नहीं आए हैं। लेकिन 10 दिन के खेल में लगभग 6-7 मौके ऐसे आए जब खिलाड़ी पदक के करीब पहुंच गए थे पर किस्मत ने साथ नहीं दिया जिससे खेलों के इस 31वें महाकुंभ में देश का खाता नहीं खुल सका।
पदक में खाता नहीं खुलने के बावजूद कई भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन भी किए हैं, जिसमें जिमनास्ट से दीपा कर्माकर और एथलेटिक्स से ललिता बाबर के नाम प्रमुख हैं जिन्होंने अपने-अपने खेल में क्वालीफाई कर फाइनल में जगह बनाने के बाद पदक के लिए जी-तोड़ मेहनत किया लेकिन पदक के करीब पहुंचकर पदक से दूर हो गए।
इन दो महिला खिलाड़ियों के करिश्नाई प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्विट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु से दीपा और ललिता को सम्मानित करने की मांग की है। उन्होंने इस ट्विट में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते उन्हें अनोखे तरीके से सम्मानित करने की बात कही है।