फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता खाड़े ने निजी कारणों से राष्ट्रीय तैराकी शिविर से नाम वापस लिया

Wed, 26 Aug 2020 04:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ये तैराक दुबई की ‘एक्वा नेशन स्विमिंग एकेडमी’ में अभ्यास करेंगे। भारत के छह तैराकों ने अपने-अपने वर्ग में ओलंपिक का बी क्वालीफिकेशन हासिल किया है, जिनकी कोशिश एक साल की देरी से हो रहे तोक्यो ओलंपिक के लिए ए क्वालीफिकेशन हासिल करने की होगी। इसमें नटराज, खाड़े, प्रकाश, रावत के अलावा आर्यन मखीजा और अद्वैत पेज भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े ने मंगलवार को निजी कारणों का हवाला देकर दो महीने चलने वाले राष्ट्रीय अभ्यास शिविर से नाम वापिस ले लिया। खाड़े को श्रीहरि नटराज और कुशाग्र रावत के साथ शिविर के लिये दुबई जाना था, उन्होंने पीटीआई से कहा, 'मैंने निजी कारणों से शिविर में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।’

विज्ञापन


खाड़े महाराष्ट्र में तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। वह अपने नियोक्ता से छुट्टी मिलने का इंतजार कर रहे थे। एसएफआई महासचिव मोनल चोकसी ने पीटीआई को बताया था, 'फिलहाल ऐसा लग रहा है कि जब तक अनुमति नहीं मिलती वह शिविर में भाग नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कुछ समय पहले इसके लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन तब इनकार कर दिया गया था। वह फिर से कोशिश कर रहे हैं। अगर उन्हें अनुमति नहीं मिली तो शायद वह इस विशेष सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे।’

श्रीहरि नटराज, कुशाग्र रावत और कोच ए सी जयराजन ने मंगलवार सुबह दुबई के लिए उड़ान भरी। तैराक साजन प्रकाश भी उनसे जुड़ेंगे। शिविर में भाग लेने वाले तैराकों की सूची में उन्हें बाद में शामिल किया गया। प्रकाश तैराकी मीट के अभ्यास के लिए फरवरी में फुकेट गए थे और तब से वहीं रह रहे हैं। सभी (तीनों) तैराकों की वहां पहुंचने पर कोविड-19 जांच होगी और तरणताल में जाने से पहले उन्हें चार दिनों तक पृथकवास पर रहना होगा।
विज्ञापन


चोकसी ने कहा, ‘साजन प्रकाश भी वहां आज पहुंच जाएंगे। यहां से रवाना होने से पहले सभी की कोविड-19 जांच हुई और वहां पहुंचने के बाद भी उनका परीक्षण होगा। इसके बाद उन्हें चार दिनों तक पृथकवास पर रहना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें