फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल खेलो इंडिया के दौरान ब्रिक्स खेलों की योजना बना रहा है भारत

Wed, 26 Aug 2020 12:38 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खेलो इंडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत 2021 में खेलो इंडिया खेलों के साथ ही ब्रिक्स खेलों के आयोजन की योजना बना रहा है। रिजिजू ने मंगलवार को ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के खेल मंत्रियों की बैठक के बाद यह घोषणा की। भारत को 2021 में पांच देशों के इस स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय समूह की अध्यक्षता मिलेगी।

विज्ञापन


रिजिजू ने बयान में कहा, ‘ब्रिक्स खेल 2021 का आयोजन भी खेलो इंडिया खेल 2021 के साथ एक ही समय और एक ही स्थान पर किया जाएगा। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से खेलो इंडिया खेलों में भाग लेने के लिए आए हमारे खिलाड़ियों को करीब से ब्रिक्स खेलों को देखने का लाभ मिलेगा। ’

उन्होंने कहा, ‘यह उनके लिये मनोबल बढ़ाने वाला और प्रेरणादायी क्षण होगा। ’ मंत्री ने इसके साथ ही कहा कि हम 2021 में खेलो इंडिया युवा खेलों और खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के आयोजन को लेकर भी आशान्वित हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया युवा खेल 2021 के दौरान ब्रिक्स सदस्यों को उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान अपने पारंपरिक देशी खेलों का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें