एशियन गेम्स के पहले दिन ही गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भी विनेश फोगाट को बधाई दी।
एशियन गेम्स में भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले जवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भी विनेश को उनकी कामयाबी पर बधाई दी।
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी विनेश फोगाट को बधाई दी।
विनेश फोगाट को बधाई देने वालों में ओलंपिक मेडलिस्ट और भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त भी पीछे नहीं रहे।
फिल्म दंगल में फोगाट बहनों के पिता महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमीर खान ने भी विनेश फोगाट को बधाई दी।
भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी सोशल मीडिया पर विनेश को बधाई दी।