फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG चैंपियन विकास का पेशेवर मुक्केबाजी में धमाकेदार आगाज, अमेरिकी को किया नॉकआउट

Sat, 19 Jan 2019 08:35 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विकास कृष्णन
विज्ञापन

भारत के स्टार मुक्केबाज विकास कृष्णन ने पेशेवर मुक्केबाजी में धमाकेदार शुरुआत की और न्यूयॉर्क में खेले गए अपने पहले मुकाबले में अमेरिका के स्टीवन एंड्राडे को टेक्निकल नॉकआउट से मात दी। 

विज्ञापन


बॉब एरम के टॉप रैंक प्रमोशंस से अनुबंध करने वाले विकास ने अपना डेब्यू छह राउंड सुपर वेल्टरवेट कांटेस्ट में किया। हालांकि शुक्रवार को हुई यह बाउट सिर्फ दो राउंड में ही समाप्त हो गई। विकास ने न्यूयॉर्क के स्टोन रिसोर्ट कैसिनो में अपनी डेब्यू बाउट की। 

विकास ने बाउट के बाद ट्वीट किया, 'अपनी डेबयू फाइट मैंने तकनीकी नॉकआउट से जीती। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'
 



एंड्राडे छह फाइट के अनुभव के साथ रिंग में आए थे जबकि विकास कृष्णन डेब्यू कर रहे थे। एंड्राडे का रिकॉर्ड 3 जीत और तीन हार का था। यह उनकी लगातार चौथी हार थी। इससे पहले वह नवंबर 2017 में हारे थे।
विज्ञापन


26 वर्षीय विकास कृष्णन भारत के सफलतम मुक्केबाजों में से एक हैं। उन्होंने एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल्स जीते हैं। वह विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं और कई बार एशियाई चैंपियनशिप में भी मेडल अपने नाम कर चुके हैं।

विकास ने पेशेवर मुक्केबाजी में डेब्यू के लिए स्टीवनसन के ग्रैंडफादर वाली मोसेस की निगरानी में अभ्यास किया। ओलंपिक में मुक्केबाजी में भारत के एकमात्र पदक विजेता विजेंदर सिंह ने भी टॉप रैंक प्रमोशंस से अनुबंध किया है। पेशेवर मुक्केबाजी में विजेंदर का विजयी प्रतिशत 100 है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें