लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह 12 मार्च को लिवरपुल में हंगरी के बीस वर्षीय एलेक्जेंडर होरवाथ से भिड़ेंगे।
होरवाथ अभी तक सात में से पांच मुकाबले जीत चुके हैं। अभी तक उनके पास 31 राउंड का अनुभव है।
अक्तूबर में प्रो बाक्सिंग में अपना कैरियर शुरू करने के बाद विजेंदर ने अपने तीनों मुकाबले तकनीकी नॉकआउट से जीते हैं और उनके पास छह राउंड का अनुभव है।
विजेंदर को जून में भारत में डब्ल्यूबीओ एशिया खिताब के लिए उतरना है।
विजेंदर ने कहा कि भारत में अपने देशवासियों के सामने खेलने के लिए वह बेताब हैं और वह चाहेंगे कि उनका अजेय रिकॉर्ड कायम रहे।