फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान से भारत में भिड़ सकते हैं विजेंदर सिंह

Mon, 18 Jul 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
विज्ञापन
विजेंदर सिंह ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में लगातार अपना सातवां मैच जीतकर विश्व बॉक्सिंग संगठन का एशिया पसिफ़िक टाइटल अपने नाम कर लिया। इस मैच में उन्होंने यूरोपियन चैंपियन कैरी होप को हराया।
विज्ञापन


दिल्ली में हुए इस मुकाबले में विजेंदर सिंह को होप ने कड़ी टक्कर दी। मैच के बाद विजेंदर ने कहा कि वो फिलहाल इस जीत का मजा लेना चाहते हैं। इस जीत के साथ विजेंदर विश्व बॉक्सिंग संगठन की रैंकिंग में 15वें पायदान पर आ गए हैं। विजेंदर को अगले दो महीने में ही अपना टाइटल डिफेंड करना होगा।

विजेंदर ने इस जीत को बॉक्सिंग लेजेंड मोहम्मद अली को समर्पित किया। अपने आगे के मुकाबलों के सवाल पर विजेंदर ने कहा कि टॉप 15 में होने का मतलब है कि आपको अब कड़े प्रतिद्वदि मिलेंगे। विजेंदर ने अपने कोच और टीम के साथ कड़ी मेहनत जारी रखने की बात करते हुए  पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान से मुकाबले की संभावनाएं बनाए रखी हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

आमिर ने दी थी विजेंदर को चुनौती

विजेंदर सिंह
इस सवाल पर विजेंदर ने कहा कि उनका और आमिर की वेट कैटगरी अलग है। इस मुकाबले लिए या तो उन्हें वजन घटाने की जरूरत है या आमिर को बढ़ाने की। ऐसा होने पर ही यह मुकाबला हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर यह इंडिया में ही होनी चाहिए। विजेंदर मे त्यागराज स्टेडियम में मौजूद 5000 फैंस का शुक्रिया अदा किया।

आमिर भी विजेंदर के खिलाफ रिंग में उतरने की इच्छा जता चुके हैं। विजेंदर के प्रमोटर का कहना है कि यह मुकाबला बहुत बड़ा होगा। हम आमिर पर भी नजर बनाए हुए हैं। वो भी इस मुकाबले को चाहते हैं और विजेंदर भी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कब विजेंदर और आमिर आपस में भिड़ते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें