73वें सीनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के आगाज से ही खेल प्रेमियों को महिलाओं के फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार था। बांद्रा, मुंबई में हो रही इस चैंपियनशिप में दर्शको को फाइनल में एक ब्लॉकबस्टर देखने को मिला।
दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लिकल के लिए मैदान में वापसी काफी शानदार रही। वर्ल्ड नंबर 19 और टूर्नामेंट में दूसरी सीड पल्लिकल ने 14 बार की चैंपियन और टॉप सीड जोश्ना चिनप्पा को हरा कर खिताब अपने नाम किया। 2011 में पहली बार खिताब जीतने के बाद पल्लिकल ने डॉमेस्टिक स्क्वैश से दूर रही। इस साल पल्लिकल की वापसी बेहतरीन रही और उन्होंने चिनप्पा को आसानी से हरा दिया।
शुरुआत में पिछड़ने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन चिनप्पा ने वापसी करने की कड़ी कोशिश की, मगर 43 मिनट के खेल में दीपिका ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।
पूर्व वर्ल्ड नंबर 10 के लिए यह जीत और भी खास हो जाती है। फरवरी 2015 के बाद से उन्होंने कोई बड़ा खिताब नहीं जीता था।