उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोशिएशन के द्वारा 27 जुलाई से तीन अगस्त तक उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी मेजबानी नेहरु वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद द्वारा की जा रही है। इस लीग के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रकिया 19 जुलाई से 21 जुलाई तक नेहरु वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद में की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 72 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिन्हें छह टीमों में विभाजित किया गया। प्रशिक्षकों के चयन की प्रकिया में कुल 47 प्रशिक्षकों के आवेदन थे। कुल छह टीमों के लिए छह प्रशिक्षकों को चुना गया। 23 जुलाई को ड्रॉ के द्वारा टीम प्रशिक्षकों के नाम का एलान किया गया। 24 जुलाई को खिलाड़ियों की नीलामी हई। जिसमें टीम मालिकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चुना।
6 टीमों के नाम इस प्रकार हैं-
यूपी बास्केटबॉल लीग
- फोटो : Amar Ujala
1. भारतीय वॉरियर्स, गाजियाबाद
2. शुभम स्मैशर्स, मेरठ
3. देवभूमि लायंस, रामपुर
4. दी स्पोर्टस हब, कानपुर
5. अलीगढ़ ड्रिब्लर्स, अलीगढ़
6. एएसपी फिटनेस, लखनऊ
यूपी बास्केटबॉल लीग
- फोटो : Amar Ujala
इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख रुपए और उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए दिए जाएंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपए नगद पुरुस्कार दिया जाएगा। नेहरु वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद में आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग खेल प्रेमियों का उत्साहवर्धन करने के साथ युवा खिलाड़ियों के लिए एक मंच प्रदान कर रही है। इस टूर्नामेंट में दो दिन का खेल हो चुका है और भारी संख्या में लोग इस टूर्नामेंट को देखने जा रहे हैं।
यूपी बास्केटबॉल लीग
- फोटो : Amar Ujala
पहला दिन
पहले दिन मेजबान नेहरु वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोशिएशन की अध्यक्ष डा. सीमा शर्मा जी ने अपने स्वागत भाषण में खिलाड़ियों को अनुशासन का महत्व समझाया और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस लीग को कराने के उददेश्य के पीछे अपने मकसद को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि यदि एक सीनियर खिलाड़ी एक नए खिलाड़ी को प्रशिक्षित करे तो बास्केट बॉल का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा। टीम जर्सियों एवं किट टीम के कैप्टन और टीम कोच को मंच पर बुलाकर सौंपी गई। साथ ही टीम की ग्रुप फोटोग्राफ खींची गई। इसके अलावा खिलाड़ियों का फोटो सेशन किया गया। पहला मैच मेरठ व कानपुर के बीच खेला गया।
यूपी बास्केटबॉल लीग
- फोटो : Amar Ujala
दूसरा दिन
कार्यकम का औपचारिक उद्घाटन 28 जुलाई को किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, डा. सीमा शर्मा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत शाल पहनाकर व पुष्प देकर किया। 28 जुलाई को कुल तीन मैच खेले गए। पहला मैच अलीगढ़ ड्रिब्लर्स और एएसपी फिटनेस (लखनऊ) के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने 74-68 से अलीगढ़ को परास्त किया। दूसरे मैच में भारतीय वॉरियर्स, गाजियाबाद को देवभूमि लायंस, रामपुर से 92-64 से शिकस्त मिली। तीसरे मैच में दी स्पोर्टस हब, कानपुर ने शुभम स्मैशर्स, मेरठ को 77-69 से हराया। अभी टीमों के बीच में लीग मैच खेले जा रहे है। 29 जुलाई को भी तीन मैच खेले जाएंगे ।