फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल के मैदान पर उतरने से पहले बोल्ट ने मांगी काले रंग की कार, वजह बेहद दिलचस्प

Mon, 13 Aug 2018 06:41 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
usain bolt
विज्ञापन

उसेन बोल्ट भले ही सुपरस्टार धावक हों, लेकिन दुनिया के इस सबसे तेज व्यक्ति के साथ पेशेवर फुटबॉलर बनने की उनकी दावेदारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर कोई विशेष बर्ताव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया का सेंट्रल कोस्ट मरीनर्स आठ बार के इस ओलंपिक चैंपियन की मदद करने के लिए सहमत हो गया है जिससे कि उनका पेशेवर फुटबॉलर बनने का सपना पूरा हो सके। खेलने का अनुबंध हासिल करने की कवायद के तहत बोल्ट को इस क्लब के साथ अनिश्चिकाल के लिए ट्रेनिंग करने की स्वीकृति होगी।

बोल्ट के अपने खर्चे पर इस सप्ताह के अंत में सिडनी के उत्तर में 75 किमी दूर गोसफोर्ड आने का कार्यक्रम है और उन्होंने सिर्फ एक मांग रखी है कि उनकी कार काले रंग की हो। मरीनर्स के मुख्य कार्यकारी शान माइलकैंप ने सिडनी डेली टेलीग्राफ से कहा, 'उसकी पसंद का रंग। यह काला होना चाहिए।'
विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या कोई और मांग की गई है। उन्होंने कहा, 'नहीं, सिर्फ यही एक मांग है।' माइलकैंप ने कहा, 'निजी बाडीगार्ड, निजी मालिशिया जैसी भी कोई मांग नहीं की गई है। फ्रांस से बोतलबंद पानी की मांग भी नहीं की गई है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें