फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस ओपन फाइनल में अंपायर से भिड़ गई सेरेना विलियम्स, अब पड़ गए लेने के देने

Mon, 10 Sep 2018 03:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
यूएस ओपन 2018 के फाइनल में अंपायर से भिड़ना अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स को महंगा पड़ गया। अमेरिकी टेनिस एसोसिएशन ने सेरेना नियमों को तोड़ने के लिए 17 हजार डॉलर यानि (12.26 लाख रुपए) का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन

2 of 8
एसोसिएशन ने सेरेना को तीन मामले में जुर्माना लगाया। इसमें कोचिंग लेने के लिए 2.88 लाख रुपए (4 हजार डॉलर), रैकेट पटकने के लिए 2.16 लाख रुपए (3 हजार डॉलर) और चेयर अंपायर के साथ बदसलूकी करने पर 7.21 लाख रुपए (10 हजार डॉलर) का जुर्माना शामिल है।
विज्ञापन

3 of 8
ओसाका ने मैच का पहला सेट आसानी से जीत लिया था। दूसरे सेट में सेरेना वापसी की कोशिशें कर रही थीं। इस दौरान उनके कोच ने टिप्स देने के लिए कुछ इशारा किया। जिसके बाद सेरेना और अंपायर कार्लोस रामोस के बीच भी गहरी तनातनी हो गई थी।

4 of 8
दरअसल मैच के दौरान सेरेना अपने कोच से बात कर रही थीं, तभी मैच के अंपायर कार्लोस रामोस सेरेना मैच के बीच में कोचिंग न लेने की हिदायत दी। इसके बाद सेरेना अंपायर पर काफी भड़क उठी और उन्होंने कहा, 'मैं बेईमानी नहीं करती। मैंने अपने करियर में कभी ऐसा नहीं किया।' 
विज्ञापन

5 of 8
इसके कुछ देर बाद ही सेरेना ने एक प्वॉइंट गंवाने के बाद अपना रैकेट जमीन पर दे मारा। यह देख अंपायर ने सेरेना को चेतावनी दी और उन्हें अंक गंवाना पड़ा। इसके बाद सेरेना अंपायर कार्लोस से जा भिड़ीं और उन्हें चोर कह डाला। 
विज्ञापन

6 of 8
पूरे मामले में सेरेना ने कहा कि, 'उन्होंने बेईमानी नहीं की। अंपायर ने उनके साथ लैंगिंक भेदभाव किया। एक गेम का जुर्माना लगाना ठीक नहीं था। पुरुषों के मुकाबलों में अगर यही होता तो अंपायर जुर्माना नहीं लगाते।'
विज्ञापन

7 of 8
कोच मोराटोग्लू ने सेरेना को मैच के दौरान इशारा करने की बात मान ली थी। नियमों के हिसाब से उनका रवैया ठीक नहीं था। ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में कोर्ट पर कोचिंग देना प्रतिबंधित है। हालांकि, अन्य सभी मैचों में ऐसा करना मान्य है।
विज्ञापन

8 of 8
सेरेना और अंपायर के बीच चल रही इस लड़ाई का पूरा फायदा जापान की ओसाका को मिला और उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें