फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाओमी ओसाका ने प्राकृतिक आपदाओं से लड़ रहे जापान को दिया तोहफा, खुशी से झूम उठा पूरा देश

Sun, 09 Sep 2018 02:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
naomi osaka
हाल के दिनों में प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे जापान के लोगों को नाओमी ओसाका ने अमेरिकी ओपन जीतकर खुशी मनाने का मौका दिया है। ओसाका ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनी। बीस साल की ओसाका ने खिताबी मुकाबले अपनी आदर्श सेरेना विलियम्स को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन

2 of 6
Shinzo Abe - फोटो : AP
उनकी इस जीत पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी ओपन में जीत पर आपको बधाई। आप गैंडस्लैम जीतने वाली जापान की पहली खिलाड़ी हैं। पूरे देश को ऊर्जा और प्रेरणा देने के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन

3 of 6
भयानक भूकंप और सुनामी की यादकर लोगों की आंखें भर आईं - फोटो : Reuters
ओसाका के नाना तेत्सुओ ओसाका (73) पिछले दिनों भूकंप की चपेट में आये जापान के होक्काइदो द्वीप पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि टेलीविजन पर पोती को देखकर उन्हें रोना आ गया। 

4 of 6
नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स
उन्होंने सार्वजनिक प्रसारक एनएचके को कहा, 'मैं अभी तक उसकी जीत की खुमारी में डूबा हूं। जैसे ही उसने जीत दर्ज की मैं और मेरी पत्नी ने एक साथ जश्न मनाया। मैं काफी खुश था। मेरे आंखों में आंसू आ गये। मुझें उम्मीद है कि वह शानदार खेल जारी रखेगी और तोक्यो ओलंपिक 2020 में भी जीत दर्ज करेगी।'
विज्ञापन

5 of 6
naomi osaka
जापान की मीडिया ने भी ओसाका की जीत की खबरों को प्रमुखता से जगह दी। ओसाका के पास जापान और अमेरिका की दोहरी नागरिकता है और वह जापानी मीडिया के सवालों का जवाब अंग्रेजी में देती है। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य तोक्यो (ओलंपिक) में जीत दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाओमी ओसाका
ओसाका के अश्वेत रंग पर कटाक्ष करने वाले जापान के लोग भी इस जीत के बाद उन्हें अपना बता रहे हैं। एक प्रशंसक ने ट्विटर पर लिखा, 'उनके साक्षात्कार से पता चलाता है कि वह जापानी है। इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता की उसका जन्म कहा हुआ है, वह कहां बड़ी हुई है, उसका रंग क्या है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें