फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uber Cup: भारत को कोरिया ने 5-0 से हराया, पीवी सिंधू के नेतृत्व में टीम का शर्मनाक प्रदर्शन

Wed, 11 May 2022 10:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कनाडा और अमेरिका पर आसानी से दो जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को कोरिया से कड़ी टक्कर मिली और पांच मैचों के मुकाबलों में एक भी मैच नहीं जीत पाई।
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की ओलंपिक विजेता पी वी सिंधू की अगुवाई वाली भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को बुधवार को उबर कप के ग्रुप डी के अंतिम मुकाबले में कोरिया से 0-5 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कनाडा और अमेरिका पर आसानी से दो जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को कोरिया से कड़ी टक्कर मिली और पांच मैचों के मुकाबलों में एक भी मैच नहीं जीत पाई। हालांकि, इस हार से भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि वह ग्रुप में शीर्ष दो में रहने से पहले ही क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था। 
विज्ञापन


सिंधू के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा और उन्हें आन सियोंग से सीधे मुकाबले में 15-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी। सियोंग से सिंधू की यह लगातार पांचवीं हार है, जिससे कोरिया ने 1-0 की बढ़त हासिल की। 

श्रुति मिश्रा और सिमरन सिंघी को जोड़ी मैच में विश्व नंबर दो जोड़ी ली सोही और शिन सेउंगचन के सामने खास चुनौती पेश नहीं कर सकी और 39 मिनट में 13-21, 12-21 से हार गई। आकर्षी कश्यप भी दुनिया की 19 नंबर की खिलाड़ी गा यून से 10-21, 10-21 से करारी हार झेलनी पड़ी और कोरिया ने 0-3 से बढ़त कर ली। 
विज्ञापन


तनिशा क्रिस्टो और त्रिशा जॉली की जोड़ी भी किम हेय जीआंग और कांग हियोंग से 14-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अस्मिता चालिहा को सिम युजिन ने 18-21, 17-21 से हराकर कोरिया ने 5-0 से मैच जीत लिया। भारतीय पुरुष टीम थॉमस कप के ग्रुप सी में चीनी ताइपे से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें