यू मुंबा ने शनिवार को प्रो कबड्डी 2018 के 91वें मुकाबले में दबंग दिल्ली पर धमाकेदार जीत दर्ज की। दिल्ली के त्यागराज इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा मे दबंग दिल्ली को 41-34 से शिकस्त दी।
इस मुकाबले में यू मुंबा की तरफ से सिद्धार्थ देसाई ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 रेड में 19 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुरेंद्र सिंह 7 टैकल में 3 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, दबंग दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने 21 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि जोगिंदर नरवाल ने 7 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में यू मुंबा को 27 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, दबंग दिल्ली को 20 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।