विंटर यूथ ओलिंपिक गेम्स में स्विट्जरलैंड के जुड़वा भाइयों ने स्की माउंटेनियरिंग में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। थॉमस बुसार्ड ने 7.2 किमी की दूरी 47 मिनट 49.85 सेकंड में पूरी की, वहीं, रॉबिन बुसार्ड ने 49 मिनट 16.54 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल जीता। यह गेम्स का तीसरा सीजन है।