फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: पैरालंपिक खेलों में भारत की दिखी ताकत, पांच स्वर्ण के साथ जीते रिकॉर्ड 19 मेडल, जानें पदक तालिका की स्थिति

Sun, 05 Sep 2021 08:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने इस बार के पैरालंपिक खेलों में ना सिर्फ अपने सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ा बल्कि पदकों की संख्या के मामले में भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत को इस बार रिकॉर्ड पांच स्वर्ण पदक समेत कुल 19 मेडल मिले। भारत ने इससे पहले 1972 से अब तक सभी पैरालंपिक खेलों में कुल मिलाकर 12 पदक जीते थे। 
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो मेंं आयोजित पैरालंपिक खेलों का समापन आज हो गया। भारत ने आखिरी दिन भी अपने खाते में एक स्वर्ण समेत दो पदक जोड़े। भारत के लिहाज से इस बार का पैरालंपिक कई मायनों में यादगार बन गया है। भारत ने इस बार ना सिर्फ अपने सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ा बल्कि पदकों की संख्या के मामले में भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत को इस बार रिकॉर्ड पांच स्वर्ण पदक समेत कुल 19 मेडल मिले। भारत ने इससे पहले 1972 से अब तक सभी पैरालंपिक खेलों में कुल मिलाकर 12 पदक जीते थे। 

विज्ञापन


बात करें आखिरी दिन के भारत के प्रदर्शन की तो, आज उसे बैडमिंटन में दो पदक मिले। इसमें कृष्णा नागर ने स्वर्ण तो सुहास यथिराज ने रजत पदक अपने नाम किया। ऐस में आइए जानते हैं पदक तालिका में भारत किस स्थान पर रहा। 

पदक तालिका में भारत का स्थान

टोक्यो पैरालंपिक में भारत पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इस बार एथलेटिक्स में आठ, निशानेबाजी में पांच, बैडमिंटन में चार, टेबल टेनिस में एक और तीरंदाजी में एक पदक जीते। इसके साथ ही भारत के खाते में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य आए। 


 
विज्ञापन

शीर्ष पर रहा चीन

पदक तालिका में सर्वाधिक पदकों के साथ चीन 207 पदकों (96 गोल्ड, 60 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज) शीर्ष पर रहा। जबकि दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः ग्रेट ब्रिटेन (41 गोल्ड, 38 सिल्वर और 45 ब्रॉन्ज, कुल 124 पदक) और अमेरिका (37 गोल्ड, 36 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज, कुल 104 पदक) हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें