टोक्यो में 13 दिनों तक चलने वाला पैरा खेलों का 'महाकुंभ' रविवार यानी पांच सितंबर को समाप्त हो गया। खेलों के इस महाकुंभ में भारत पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। आज के समापन समारोह में 'गोल्डन गर्ल' अवनि लेखरा ने तिरंगा थामकर भारतीय दल की अगुवाई की। समापन समारोह में कुछ ही खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय दल में 11 प्रतिभागी शामिल हुए थे। बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई टेक चंद ने की थी। बता दें कि 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।