फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: भाविना पटेल फाइनल में, भाला फेंक में रंजीत भाटी ने किया निराश, ऐसा रहा चौथा दिन

Sat, 28 Aug 2021 04:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो पैरालंपिक के पांचवें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की। टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल महिला सिंगल्स टेबल टेनिस क्लास 4 के फाइनल में पहुंचीं। वहीं तीरंदाज राकेश कुमार ने अगले दौर में जगह बना ली। जबकि, पुरुषों की एफ-57 भाला फेंक स्पर्धा में रंजीत भाटी ने निराश किया। फाइनल में लगातार उनके छह थ्रो फाउल रहे। 
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक 2021 रंजीत भाटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला सिंगल्स क्लास 4 सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की झांग मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उनका मुकाबला स्वर्ण पदक के लिए होगा। इससे पहले शुक्रवार को भाविना ने क्वार्टर फाइनल में सर्बिया की खिलाड़ी बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच को 17 मिनट तक चले मुकाबले में 11-5 11-6 11-7 से हराया था। उनके अलावा तीरंदाज राकेश कुमार ने राउंड 16 में जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने इस मुकाबले में हांगकांग के चुएन एंगाई को 144-131 के अंतर से हराया। अब वह अपना अगला मैच 31 अगस्त को खेलेंगे।  जबकि, श्याम सुंदर स्वामी को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पुरुषों की एफ-57 भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में रंजीत भाटी ने निराश किया। उनके लगातार छह थ्रो फाउल रहे। 

विज्ञापन

फाइनल में पहुंचीं भाविना पटेल

भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने क्लास 4 सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की झांग मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उनका मुकाबला स्वर्ण पदक के लिए होगा। सेमीफाइनल मैच चीन की खिलाड़ी ने पहला गेम जीतकर भारतीय खिलाड़ी पर बढ़त बनाई। लेकिन भाविना दूसरा गेम जीतकर मैच बराबर कर दिया। इसके बाद भाविना ने तीसरे गेम में भी जीत दर्ज की। जबकि चौथा गेम झांग मियाओ के नाम रहा।  इसके बाद पांचवें और निर्णयायक गेम में भाविना ने चीनी खिलाड़ी को 11-8 से हराकर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। 

राकेश ने जगाई पदक की उम्मीद

भारत के पैरा तीरंदाज राकेश कुमार ने पदक की उम्मीद जगा दी है। उन्होंने पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड मुकाबले में हांगकांग के का चुएन नगाई को 144-131 से हराकर अगले दौर में पहुंच गई हैं। अगले राउंड में राकेश का मुकबला स्लोवेनिया के मैरियन मारेकाक से होगा। यह मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा। 

 

श्याम सुंदर टोक्यो पैरालंपिक से बाहर

भारत के तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी टोक्यो पैरालंपिक से बाहर हो गए हैं। श्याम को दूसरे दौर में  2012 पैरालिंपिक सिल्वर मेडल विजेता मैट स्टत्जमैन ने 142 -139 के अंतर से हराया और आगे नहीं बढ़ पाए। एक समय दोनों तीरंदाज लगभग बराबरी पर चल रहे थे लेकिन अंत में बाजी स्टत्जमैन ने मारी। 
विज्ञापन

रंजीत भाटी ने किया निराश

टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की एफ-57 भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल रंजीत भाटी ने निराश किया। उनका पहला थ्रो फाउल रहा। इसके बाद दूसरा थ्रो भी फाउल रहा। तीसरे थ्रो के दौरान वह अपने ऊपर नियंत्रण नहीं कर सके और फाउल रहा। कुल मिलाकर रंजीत के चार थ्रो लगातार फाउल रहे। इसके बाद उनके पास दो थ्रो बचे थे। इस दौरान उनका पांचवां और छठा थ्रो भी फाउल रहा। कुल मिलाकर फाइनल में निराश हाथ लगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें