फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर ही होगा टोक्यो ओलंपिक, आयोजकों ने कोरोना वायरस के खतरे से किया इन्कार

Thu, 06 Feb 2020 10:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर किसी तरह की दहशत की खबरों का खंडन करते हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 के आयोजकों ने बूहस्पतिवार को कहा कि खेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुटो ने कहा कि आयोजकों ने इस बीमारी से निपटने के लिए कार्यबल बनाया है। मूल रूप से चीन में फैली इस बीमारी से अब तक 560 लोगों की मौत हो चुकी है और 28000 से अधिक संक्रमित हैं।

विज्ञापन


मुटो ने कहा, ‘ओलंपिक तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमें संयमित रहने की जरूरत है। दहशत पैदा करने से बचना होगा। ओलंपिक को इससे कोई खतरा नहीं है। वायरस से ज्यादा तेजी से डर फैल रहा है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें