दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 23 फरवरी को होने वाली आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे। इस मैराथन के लिए 13,000 धावकों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है। इसमें धावक चार विभिन्न वर्गों फुल मैराथन, हाफ मैराथन, टाइम्ड 10 के और 5के स्वच्छ भारत रन में भाग लेंगे।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय मैराथन चैंपियनशिप के नाम से मान्यता-प्राप्त इस मैराथन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम से होगी।