फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: मनिका बत्रा को कारण बताओ नोटिस, कोच की मदद नहीं लेने पर 10 दिन में देना होगा जवाब

Wed, 04 Aug 2021 07:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनिका बत्रा
विज्ञापन

भारतीय स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने टोक्यो ओलंपिक में अपने कोच का मार्गदर्शन लेने से इनकार कर दिया था। वह कोच के वगैर टीटी खेलने उतरी थीं। इस बीच बुधवार को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) की कार्यकारी समिति ने मनिका बत्रा को कारण बताओ नोटिस भेजने का फैसला किया है। इस नोटिस के माध्यम से बत्रा को बताना पड़ेगा कि उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में अपने मैच के दौरान एक राष्ट्रीय कोच से मार्गदर्शन लेने से क्यों इनकार किया था? समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए टीटीएफआई के सचीव अरुण बनर्जी ने कहा कि मनिका के पास 10 दिन का समय है। इसके बाद कोई ठोस एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन







बनर्जी ने आगे कहा कि हम कल यानी गुरुवार को उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर सकते हैं। बता दें कि मनिका के कोच सन्मय परांजपे को टोक्यो में प्रैक्टिस सेशन में आने की अनुमति दी गई थी लेकिन उन्हें स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिली थी और इस संबंध में किया गया आग्रह नामंजूर कर दिया गया था। इसके विरोध में मनिका ने एकल मैचों के दौरान टीम के राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप राय से मदद लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने तीसरे दौर में पहुंचकर इतिहास रचा था। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें