फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: टोक्यो में कोरोना के रिकॉर्ड 1979 मामले, उद्घाटन समारोह से 24 घंटे पहले सामने आया आंकड़ा

Thu, 22 Jul 2021 10:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

कोरोना आपाताकाल के बावजूद टोक्यो में वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। खेल गांव में कई खिलाड़ियों के भी संक्रमित होने की खबर है। 
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23 जुलाई (शुक्रवार) से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। इससे ठीक एक दिन पहले गुरुवार को जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना के रिकॉर्ड 1979 मामले दर्ज किए गए। ये मामले पिछले छह महीनों में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 15 जनवरी को टोक्यो में कोरोना के 2044 मामले दर्ज किए थे। बता दें कि टोक्यो में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को कोरोना वायरस के 1832 नए मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन


बता दें कि जापान में कुल संक्रमितों की संख्या साढ़े आठ लाख से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, महामारी के कारण 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने 12 जुलाई को टोक्यो में कोरोना आपातकाल की घोषणा की थी। शहर में यह आपाताकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा। कोरोना आपाताकाल के बावजूद वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। बता दें कि गुरुवार को चेक गणराज्य की वॉलीबॉल खिलाड़ी मार्केता नौशचु और नीदरलैंड की ताइक्वांडो खिलाड़ी रेशमी आगिंक को कोरोना से संक्रमित होने के कारण टोक्यो ओलंपिक से हटना पड़ा। इन दोनों के साथ खेल गांव में संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या 10 पहुंच गई है। 

हमें ओलंपिक की सफल मेजबानी करनी है- प्रधानमंत्री
टोक्यो में कोरोना के मामले में हो रही वृद्धि के बाद भी जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने बीते मंगलवार को अधिकारियों से कहा था कि दुनिया को दिखाना है कि जापान ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सकता है। कोरोना महामारी के बीच घोषित आपातकाल की स्थिति में हजारों खिलाड़ी, अधिकारी, स्टाफ और मीडियाकर्मी जापान पहुंच रहे हैं। सुगा ने एक पांच सितारा होटल में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों के साथ बैठक में कहा, 'दुनिया बड़ी समस्याओं से घिरी है, ऐसे में हमें ओलंपिक की सफल मेजबानी करनी है। उन्होंने कहा, जापान को यह दुनिया को दिखाना है, हम जापान के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें