फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: भारतीय खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, आईओए ने की इनामी राशि की घोषणा

Thu, 22 Jul 2021 08:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ओलंपिक संघ की सलाहकार समिति ने एक खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की सिफारिश की है। इसके तहत टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 75 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 40 लाख और कांस्य पदक विजेता को 25 लाख रुपये देने का एलान किया है।
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत एक दिन बाद यानी शुक्रवार से हो रही है। खेलों के महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक खेलों में इस बार भारत से भी खिलाड़ियों का एक बड़ा दल पहुंचा है। इस बार कई भारतीय खिलाड़ी पदक के दावेदार भी हैं। उधर सरकार और खेल मंत्रालय भी खिलाड़ियों की हौसलाफजाई के लिए हर कोशिश कर रहा है। इसी के तहत भारतीय ओलंपिक संघ की सलाहकार समिति ने एक खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की सिफारिश की है। इसके तहत टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 75 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 40 लाख और कांस्य पदक विजेता को 25 लाख रुपये देने का एलान किया है। इसके अलावा ओलंपिक में शामिल होने वाले हर प्रतिभागी को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें