फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: कोरोना संक्रमण से हॉकी फाइनल रद्द होने पर दोनों टीमों को स्वर्ण

Fri, 16 Jul 2021 07:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से अगर टोक्यो ओलंपिक में हॉकी फाइनल रद्द होता है तो दोनों टीमों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
national women hockey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों ने आयोजकों और जापानी सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। यही कारण है कि आयोजक भी सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से अगर टोक्यो ओलंपिक में हॉकी फाइनल रद्द होता है तो दोनों टीमों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थियरे वील ने कहा कि कोरोना मामलों के कारण हॉकी स्पर्धा से नाम वापिस लेने का अधिकार टीमों को होगा।

एफआईएच द्वारा बनाए गए खेल विशेष नियमों (एसएसआर) के तहत अगर कोई टीम पूल मैच नहीं खेल पाती है तो दूसरी टीम को 5-0 से विजयी माना जाएगा। दोनों टीमें नहीं खेल पाती हैं तो इसे गोलरहित ड्रॉ माना जायगा। टीमें बाकी पूल मैच खेल सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा ,‘फाइनल में दोनों टीमों के नाम वापिस लेने पर दोनों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। यह एसएसआर में साफ लिखा गया है।’

टोक्यो ओलंपिक को आम खेलों से अलग बताते हुए उन्होंने कहा कि टीम में कोरोना के मामले आने पर भी वह खेल सकती है। उन्होंने कहा कि नियमों को लेकर काफी ‘अगर मगर’ है जिस पर स्पष्टीकरण की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी नौबत ही नहीं आएगी जब किसी टीम को कोरोना के कारण नाम वापिस लेना पड़ेगा।

उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘ये खेल आम खेलों से अलग है। ये ओलंपिक इतिहास में दर्ज हो जाएंगे। यह पहले जैसे ओलंपिक नहीं है। सभी खिलाड़ियों और संबंधित लोगों को पता है कि उनका और लोगों का स्वास्थ्य दाव पर है।’

कोरोना के कारण हॉकी टीम के नाम वापिस लेने संबंधी नियम के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘कोई आंकड़ा तय नहीं है। यह टीम पर निर्भर करता है। छह, सात मामले आने पर भी टीम खेल सकती है। पूरी टीम प्रभावित होने पर ही नाम वापिस लेने की नौबत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें