फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo olympics: मुफ्त में ताउम्र पिज्जा खाती रहेंगी मीराबाई चानू, इस कंपनी ने दिया पदक जीतने का इनाम

Sun, 25 Jul 2021 05:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू ने पिज्जा खाने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद इस कंपनी ने उन्हें ताउम्र मुफ्त पिज्जा देने का ऑफर दिया था।
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन शनिवार को मीराबाई चानू (49 किग्रा) ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। चानू इस साल टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। पदक जीतने के बाद मीराबाई ने पिज्जा खाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने एक चैनल से खास बातचीत में कहा था कि उन्होंने महीनों से अपना पसंदीदा खाना नहीं खाया है। पदक जीतने के बाद मीराबाई ने कहा, 'मैंने महीनों से पिज्जा नहीं खाई है।' चानू के इस कॉमेंट के बाद डॉमिनोज इंडिया ने मीराबाई को ताउम्र मुफ्त पिज्जा देने का ऑफर किया है।

विज्ञापन


डॉमिनोज ने टि्वटर पर लिखा, 'पदक घर लाने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने एक अरब से ज्यादा भारतीयों के सपनों को पूरा किया है। इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती कि हम आपको ताउम्र मुफ्त पिज्जा दें। फिर से बधाई।' बता दें कि मणिपुर की 26 साल की वेटलिफ्टर ने कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) का भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। चानू ने कर्णम मल्लेश्वरी के सिडनी ओलंपिक (2000) में कांस्य पदक से बेहतर प्रदर्शन किया।



गौरतलब है कि मीराबाई को पांच साल पहले रियो ओलंपिक में भी पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में उतना का वजन उठाने में सफल नहीं रहीं थीं। चानू विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण, राष्ट्रमंडल खेलों में (2014 में रजत और 2018 में स्वर्ण) दो पदक और एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें